महत्वपूर्ण शब्दावली
एंडोसल्फान:-
एंडोसल्फान एक कीटनाशक है, जो कि अब प्रतिबंधित है। इसका उपयोग कृषि और मच्छर नियंत्रण हेतु कीटनाशक के रूप में बड़े पैमाने पर किया जाता था। प्रतिबंधित करने का सबसे प्रमुख कारण यह था कि एंडोसल्फान पर्यावरण में खाद्य श्रृंखलाओं में समाहित हो जाता है, जिससे व्यापक स्तर पर समस्याएँ पैदा होती है। एंडोसल्फान के अंतर्ग्रहण के परिणामस्वरूप शारीरिक विकृति, कैंसर, जन्म सम्बन्धी विकार और मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र सम्बन्धी बीमारिया हो सकती है।